कांग्रेस जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष बने अटल व्यौहार
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अटल व्यौहार के नियुक्त होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लगातार लोगों का बधाई देने के लिए तांता लगा रहा । अटल व्यौहार के कार्य करने की दक्षता और पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करने का अटल व्यौहार की पदोन्नति का कारण बना । जिला ग्रामीण अध्यक्ष करण सिह चौहान ने अपनी कार्यकारिणी को मजबूत करने के लिए नए पदों की नियुक्ति की। इसी बीच उमरियापान के कर्मठ नेता अटल व्यौहार को जिला उपाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया । अटल व्यौहार को समाज सेवा करने का एक ऐसा जुनून है कि किसी भी व्यक्ति को अगर रात्रि में भी काम आता है तो अटल व्यौहार कभी किसी को मना नही करते और समर्पित होकर उस व्यक्ति के लिए तन- मन- धन से लग जाते हैं। उनकी इसी कार्यप्रणाली की चर्चा क्षेत्र में बनी रहती हैं। बहुत ही सहज, सरल विचारधारा, एवं सतह से जुड़े व्यक्तित्व के धनी माने जाते हैं अटल व्यौहार ।
अटल व्यौहार का कहना हैं कि मुझे जो भी पद सौंपा गया है उसके लिए समर्पित होकर काम करूंगा एवं कांग्रेस विचारधारा को बढ़ाने मे लगातार अग्रसर रहूंगा। क्षेत्र में जो भी समस्याएं हैं उसको उच्चाधिकारियों तक पहुंचाकर क्षेत्र की समस्याओं को जड़ से समाप्त करने की कोशिश लगातार मेरे द्वारा होती रहेगी । अटल व्यौहार के जिला उपाध्यक्ष बनने पर वंशरूप चौरसिया, आनंद मिश्रा, मौजीलाल पौराणिक, परशुराम मिश्रा, विराट पांडे, स्वतंत्र चौरसिया, शैलेंद्र पौराणिक, जमुना प्रसाद तिवारी, हरिशंकर मिश्रा, सुखदेव चौरसिया, मनोज चौरसिया, कुलदीप तिवारी, सुजीत बाजपेयी, मोहन लाल चौरसिया, जानकी राय पत्रकार सतीश चौरसिया ने बधाई प्रेषित की है।



