क्राइम

पेड़ पर लगाया फंदा, मौत, पुलिस ने किया मामला दर्ज

रिपोर्टर : नीलेश पटेल
उदयपुरा । जिले के थाना उदयपुरा अंतर्गत शनिवार के बाद रविवार सुबह फिर एक आत्महत्या का मामला सामने आया। जिसमें एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। एसआई रामसिंह ठाकुर ने बताया कि नगर से करीब चार किमी दूर ग्राम बम्हौरी बसौदा में गंगाराम मेहरा पिता बाबूलाल मेहरा उम्र 45 वर्ष ने गांव में नाले के पास एक बबूल के पेड़ से लटकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारकर पंचनामा बनाया गया। शव का पीएम कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुरा भेजा गया। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Related Articles

Back to top button