खेल

हॉकी का फाइनल टाई मैच : पेनाल्टी स्टोक से जीता भोपाल

रिपोर्टर : नीलेश पटेल
उदयपुरा । मेरा जिला मेरा अभियान के तहत आदर्श हाकी संघ के तत्वाधान में राज्य स्तरीय हाकी प्रतियोगिता 2023 का दिनांक 26 फरवरी 2023 को तालकटोरा स्टेडियम उदयपुरा में भोपाल और सिवनी के बीच हाकी का फाइनल मैच खेला गया। रोमांचक फाइनल तीन तीन के गोल से टाई रहा। इसके बाद पेनाल्टी स्टोक से निर्णय हुआ जिसमें भोपाल ने सिवनी को चार तीन से हराकर फाइनल जीता। प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार की राशि धीरेंद्र सिंह राजपूत के द्वारा प्रदान की गई। वही समस्त ट्राफिया डॉ देवेंद्र सिंह धाकड़ के द्वारा प्रदान की गई। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा बृजेंद्र सिंह राजपूत, धीरेंद्र सिंह राजपूत, डॉ देवेंद्र धाकड़, नगर पंचायत उपाध्यक्ष वैशाली लोया, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ब्रजगोपाल लोया, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष केशव पटेल, पार्षद रेखा लक्ष्मण धाकड़, उदयपुरा थाना प्रभारी एम.एल.भाटी, बलवान सिंह, लक्ष्मण धाकड़, आशीष रजक, गिरिराज गोदानी सहित आदर्श हॉकी संघ के समस्त पदाधिकारी यशवंत राय, शब्बीर कुरैशी, नवनीत व्यास, शेख मकसूद रूप श्रीवास्तव, नईम कुरैशी, जावेद कुरेशी, सुरेंद्र कुमार पांडे, कमलेश आदिवासी, साजिद मम्मा, कैलाश राजपूत, साजिद खान, तारिक कुरैशी, समीर कुरेशी, एडवोकेट उमर कुरेशी, सत्येश सोनी,मकसूद अहमद,नसीम खान, प्रदीप दुबे, संजय शर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button