मध्य प्रदेश

पोषण माह अंतर्गत कार्यक्रम सम्पन्न

सिलवानी ।महिला बाल विकास अंतर्गत ग्राम समनापुर में सिलवानी सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा पोषण माह कार्यक्रम में स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा का आयोजन किया गया। भोजन में विविधता व्यंजनो का प्रदर्शन किया गया। एवं गर्भवती /धात्री महिलाओं को बेहतर पोषण की जानकारी देते हुए भोजन में मुनगा, अंकुरित अनाज, गुड़, चना के महत्व को बताया गया।
कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताये प्रीति यादव सिंगपुरी, अजरा बी समनापुर, कल्पना दीक्षित चिंगवाड़ा, रेशमबई डोकरी, नर्वदीबाई जमुनिया, सहित सहायिकाएं उपस्थित रही।कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाया गया।

Related Articles

Back to top button