मध्य प्रदेशराजनीति
पार्षद अजय सिंह जाट बने नगर मंडल अध्यक्ष, कमलसिंह साहू को मंडल जिला प्रतिनिधि बनाए जाने से खुशी की लहर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । भारतीय जनता पार्टी म.प्र. के निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर के अनुमोदन एवं जिला रायसेन के पर्यवेक्षक राजेन्द्र पाण्डेय की सहमति उपरांत निर्धारित मापदण्डों के आधार पर सर्व सम्मति से सम्पन्न हुई । मंडल अध्यक्ष निर्वाचन की प्रकिया के उपरांत पार्षद अजय सिंह जाट को नगर मंडल बेगमगंज अध्यक्ष एवं कमल सिंह साहू को मंडल जिला प्रतिनिधि घोषित होने की जानकारी लगते ही क्षेत्र में खुशी की लहर लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया और मिष्ठान का वितरण कर लोगों का मुंह मीठा कराया।
आपको बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के किचन कैबिनेट के खास सदस्य है अजय सिंह जाट एवं कमल सिंह साहू।



