महनेर पंचायत में पानी की त्राही त्राही, एक हफ्ते से बंद पड़े 5 हैंडपंप

सरपंच ने पीएचई विभाग को लिखा पत्र
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा जनपद की ग्राम पंचायत महनेर में पिछले एक हफ्ते से 5 हैंडपंप खराब पड़े है। जिसकी सूचना सरपंच राकेश दाहिया ने पीएचई विभाग को दी लेकिन सुधार कार्य अभी तक नहीं कराया गया। हैंडपंप खराब होने से यहां के रहवासियों को जल संकट से जूझ रहे हैं । भीषण गर्मी में जब पानी की जरूरत रहतीं है तब लोगों को पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। ग्रामवासी पाने व जरूरत के लिए पेयजल दूर दराज़ से लेकर आ रहें हैं। लोग मोटर साइकिल व महिलाएं सिर पर पानी ढोकर ला रहें हैं। पूरा गांव गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहा है पर संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नही दे रहा है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर काफी रोष व्याप्त है । ग्राम में पीने के पानी के लिए मारामारी मची पडीं है।
हैंडपंप पिछले एक सप्ताह से बंद पड़े है। इस कारण रहवासियों को दूर से पीने का पानी लाने के लिए मजबूर हैं ।
रहवासियों ने बताया, ग्राम पंचायत महनेर के 5 हैंडपंप खराब पड़े है। और पिछले कई दिनों से हैंडपंप बंद होने से पीने के पानी के लिए परेशान हैं । सरपंच राकेश दाहिया ने बताया कि कई बार पी एच ई विभाग में शिकायत की, लेकिन हैंडपंप का सुधार नहीं कराया गया है । जिसके कारण पानी के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। सरकार कई योजनाएं बनाती है कि गर्मी में लोगों को पीने का पानी के लिए मशक्कत ना करनी पड़े लेकिन पी एच ई विभाग ध्यान नही दे रहा। सरपंच राकेश दाहिया ने बताया कि भीषण गर्मी में वाटर लेवल भी घट रहा है जिस कारण से वाटर सप्लाई भी नहीं हो पाती। सरपंच राकेश दाहिया ने पी एच ई विभाग से आग्रह किया है कि ग्राम पंचायत में खराब पड़े हैंडपंप का सुधार कार्य जल्द से जल्द कराएं ताकि ग्रामवासियों को पानी के लिए यहां वहां भटकना ना पड़े ।



