मध्य प्रदेशराजनीति

प्रदेश महामंत्री ने भाजपा की विस्तारित जिला पदाधिकारी, बैठक को किया संबोधित

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
जबलपुर । भाजपा द्वारा लगातार कार्यक्रम आयोजित होते है जिनमें कुछ संगठनात्मक कुछ विचारात्मक तो कुछ रचनात्मक होते है। यह कार्यक्रम पार्टी को आगे ले जाने में सहायक होते है, यह बात भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने भाजपा जबलपुर महानगर की विस्तारित जिला पदाधिकारी की बैठक में कही।
आगे बताया कि संगठन की परंपरा है राष्ट्रीय बैठक के बाद प्रदेश की बैठक और उसके बाद जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ की बैठक क्रमशः आयोजित की जाती है। उसी क्रम में आज जबलपुर महानगर की बैठक प्रदेश की बैठक के बाद आयोजित की गई है जिसमे केंद्र एवँ प्रदेश द्वारा तय विषयो, कार्यक्रमो पर चर्चा हो रही है। उससे न सिर्फ संगठन को फायदा होगा बल्कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को भी फायदा मिलेगा भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देश पर आगामी 21 दिसम्बर को मंडलो की बैठकें, 23 दिसम्बर को शक्ति केंद्र की बैठकें और 25 दिसम्बर को बूथों की बैठक के साथ ही 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मजयंती को सुशासन दिवस के रूप में बूथ स्तर पर मनाया जाएगा । बैठक में जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रशान्त तिवारी गोलू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिलाष पांडे, दीपांकर बैनर्जी, राममूर्ति मिश्रा, अरविंद पाठक, अशोक सिंघई, राजेश मिश्रा, अभय सिंह ठाकुर, रोहित जैन, हर्षित सिंघई, तृष्णा चटर्जी, रंजीत पटेल, कुंडल राव, डिम्पी विश्वकर्मा, कमलेश राजन, प्रशान्त केसरवानी, श्रीकांत साहू, रवि शर्मा, सिद्धार्थ शुक्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेश सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा राव के साथ मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button