क्राइम

प्रधानमंत्री की हत्या के लिए लोगों को उकसाने वाले राजा पटेरिया को पन्ना पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिले के कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं पुराने दिग्गज नेता राजा पटेरिया ने पिछले दिनों पन्ना में एक सभा के दौरान जनता से देश को बचाने के लिए प्रधानमंत्री की हत्या कर देना चाहिए ऐसी बातें कहीं थी जो कि लोगों को हत्या के लिए उकसाने जैसी बातें कहीं जा सकती हैं यही वजह थी कि तत्काल ही प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने संज्ञान लेते हुए एफआईआर कर देने की बात कही थी तो वही जब इस बात का वीडियो वायरल हुआ तो जनता में भी आक्रोश देखा गया और भाजपा कार्यकर्ताओं में भी इस बात का आक्रोश देखा गया । कल दमोह जिले के ग्राम हटा में राजा पटेरिया के घर में जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला दहन किया और दमोह जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी दमोह में उनका पुतला दहन किया गया । आज सुबह दमोह जिले के हटा के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को पन्ना पुलिस ने हटा स्थित उनके आवास से प्रातः 7 बजे गिरफ्तार किया। पन्ना पुलिस की टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना, एसडीओपी पवई, टी आई पवई, अमानगंज, सिमरिया सहित हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह एवं हटा का पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा ।

Related Articles

Back to top button