मध्य प्रदेश

बच्चों को किये गर्म कपड़े वितरित नशा मुक्ति अभियान की दी जानकारी

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । बुंदेलखंड नवनिर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति सदैव ही अनेक प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करती आ रही है उसी क्रम में सर्दी के मौसम में संगठन के द्वारा इस्लामपुरा के शासकीय प्राथमिक शाला में बच्चों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। संगठन के सीडी कुसमरिया ने कहा कि सर्दी का मौसम शुरू हो गया है और हमें जानकारी प्राप्त हुई कि शाला के बच्चों को गर्म कपड़ों की जरूरत है तो हमारे संगठन के सदस्यों के सहयोग से हम लोगों के द्वारा आज शाला में करीब 42 बच्चों को गर्म कपड़े जिसमें स्वेटर, टोपा, मौजा आदि का वितरण किया । हम लोगों के द्वारा सदैव ही मानव सेवा से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है, और आगे भी जारी रहेगा। इमरत पटेल ने जन अभियान के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम नशा मुक्ति अभियान के तहत बच्चों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी और नशे से दूर रहने के लिए सभी बच्चों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में राजूदास दुबे हटा ब्लॉक अध्यक्ष, इमरत पटेल, सर्वेंद्र सिंह राजपूत, राजकुमार पटेल, सीएसी बखत सिंह, त्यागवेन्द्र सिंह के साथ शाला स्टाफ की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button