मध्य प्रदेश

बनखेड़ी पुलिस द्वारा रघुवंशी समाज के लड़कों की किडनैपिंग करने तथा शराब के नशे में धुत होकर प्रताड़ित करने का आरोप

रघुवंशी समाज ने एसडीएम को राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री डीजीपी के नाम सोपे ज्ञापन
सिलवानी । शनिवार को सकल रघुवंशी समाज संगठन ने लड़कों की किडनैपिंग करने तथा शराब के नशे में धुत होकर पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए न्यायिक जांच की मांग को लेकर एसडीएम प्रकाश नायक को महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री तथा डीजीपी के नाम ज्ञापन सोपे।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि नर्मदापुरम जिले के बनखेडी में स्कूल संचालक चंदन पटवा हत्याकांड के संबंध में बनखेडी टी.आई. एवं पुलिस का दल हत्याकांड के मुख्य आरोपियों को न पकडकर, रघुवंशी समाज के बेगुनाह लड़कों की किडनेपिंग कर रही है, और ड्यूटी पर तैनात टी.आई. एवं पुलिस का दल दिन रात शराव के नशे में धुत होकर रघुवंशी समाज के लड़कों को पकडकर, उन्हें प्रताडित कर रहे है। साथ ही जब इसका विरोध रघुवंशी समाज द्वारा किये जाने पर बनखेड़ी टी.आई. बारस्कर सुधाकर ने कहा है कि हम देख लेंगे। कहीं न कहीं पुलिस प्रशासन रघुवंशी समाज के वेगुनाह लडकों को पकडकर, प्रताडित कर अबैध पैसे की बसूली करना चाहता है, जो हम नहीं होने देंगे।
सकल रघुवंशी समाज संगठन म.प्र. शाखा सिलवानी ने मांग की है कि अपराधी प्रकृति के बनखेडी टी.आई. एवं पुलिस दल पर रघुवंगी समाज के वेगुनाह लड़कों की किडनेपिंग करने तथा उन्हे तथा उनके परिजानकों प्रताडित करने की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जावे। अन्यथः सकल रघुवंशी समाज धरना आंदोलन पर वाध्य होगी।

Related Articles

Back to top button