बम्होरी में पुलिस द्वारा मानव दुर्व्यवहार के अपराधों की रोकथाम के लिए जन जागरूकता अभियान शिविर सम्पन्न
रिपोर्टर : मदन वर्मा
बम्होरी । मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मानव दुर्व्यवहार के अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता शिवरों का आयोजन किया जा रहा है उसी के तहत थाना बम्होरी द्वारा शासकीय ऊच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बम्होरी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमे थाना प्रभारी भारत सिंह एवम स्टाफ़ द्वारा विद्यार्थियों को गुड टच बैड टच के बारे में बताते हुए उन्हें आत्मरक्षा के उपाय भी बताएं । पुलिस थाना बम्होरी द्वारा छात्राओं के लिए जागरूकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों के साथ होने वाले अपराधों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। विद्यार्थियों को समझाते हुए कहा की महिलाओं बच्चों की खरीद-फरोख्त करना उनसे अनैतिक कार्य करवाना बंधुआ मजदूरी करवाना उनसे जबरन शादी करवाना, अच्छे रोजगार की लालच देकर चंगुल में फंसाना, यह सब मानव दुर्व्यवहार में आता है। यदि ऐसी घटनाएं अपने आसपास होती देखे हैं तो पुलिस को सूचना जरूर करना चाहिए बही कार्यक्रम महिला आरक्षक ने विद्यालय छात्राओं को दैनिक जीवन में घर परिवार एवं विद्यालय में आने वाली समस्याओं को जानने समझने व उसके निराकरण के बारे में समझाइस दी और छात्राओं को प्रतिदिन विद्यालय आने जाने पर क्या सावधानी बरतनी चाहिए इसकी जानकारी दी गई । इस दौरान संस्था के प्रभारी प्राचार्य राजेश शर्मा, आचार्य, डीडी कतिया, योगेंद्र सिंह, राकेशपुरी गोस्वामी, कुमारी गजाला, इकबाल, सुधींद्र शर्मा, कार्तिक राय, कु. भाग्यश्री लोधी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।



