बरेली में देवी जागरण मंगलवार को, प्रतिदिन हो रही माता महाकाली की महाआरती
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । आदिशक्ति मां जगदंबे की विशेष पूजा अर्चना का महापर्व शारदेय नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम बरेली में चार प्रतिमाएं दुर्गा पंडालों में स्थापित की गई है। दुर्गा पंडालों में कीर्तन भजन तो कहीं ढोलक मंजीरा गाना बजाने का क्रम जारी रहता है। दुर्गा उत्सव समिति पटेल मोहल्ला, कलौनी, आदिवासी मोहल्ला एवं नवयुवक महाकाली उत्सव समिति द्वारा पूरे 9 दिनों तक श्रद्धा आस्था के साथ मां जगदंबे की सेवा में श्रद्धालु दिन रात लगे रहते हैं । नवयुवक महाकाली उत्सव समिति में प्रतिदिन माता महाकाली की महाआरती का आयोजन किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण सम्मिलित होकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे है । नवयुवक महाकाली उत्सव के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार की रात्रि में देवी जागरण का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आडडियल आर्केस्ट्रा जबलपुर के कलाकारों द्वारा संगीतमय देवी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां की जाएंगी । समिति के सदस्य दीपू उपाध्याय, गुड्डू नामदेव, गोलू रजक, अजय नामदेव, शिबू उपाध्याय, आयुष उपाध्याय, नीलू झारिया, यश उपाध्याय, दीपू श्रीवास, सत्येंद्र श्रीवास, सीयू उपाध्याय, बिट्टू रजक ने ग्राम सहित आसपास के श्रद्धालुओं से देवी जागरण में अधिक से अधिक संख्या मैं पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाएं ।

