ब्रेक फेल होने से ट्राला खाई में जाकर पलटा ड्राइवर को आई मामूली चोट
दीवानगंज के समीप बालमपुर घाटी की घटना
रिपोर्टर : नसीम अली
दीवानगंज । गुजरात से मिट्टी लेकर सागर जा रहा ट्राला सोमवार सुबह के वक्त रायसेन जिले के दीवानगंज के समीप बालमपुर घाटी उतरते वक्त ट्राले के ब्रेक फेल हो गए जो अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गया । इस दौरान ड्राइवर को मामूली चोट आई जिसे इलाज के लिए भोपाल भेजा गया। वही ट्राला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया ट्राले के पहिए निकल कर दूर फिका गए।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि मिट्टी से भरा ट्राला घाटी उतरते वक्त अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए खाई में जा कर पलट गया स्थानीय लोगों की मदद से ड्राइवर को बाहर निकाला, जिसे मामूली चोट आई थी इलाज के लिए भोपाल भेजा गया। वही ट्राला पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है लोगों ने बताया कि बालमपुर घाटी पर आए दिन वाहन हादसों का शिकार होते हैं जिससे कई बड़ी दुर्घटना अभी तक हो चुकी हैं, दुर्घटना होने का मेन कारण घाटी की लंबाई और नागिन मोड़ बताया गया है। प्रशासन द्वारा रेलिंग भी लगाई गई थी मगर घटना इतनी होती है कि रेलिंग भी टूट फूट गई है ।



