मध्य प्रदेश

बस बाइक की टक्कर में पांच घायल, दो बच्चे एक महिला गंभीर अवस्था में रेफर

गार्डन से आ रही बाइक को बस ने रौंदा
शादी समारोह से लौट रहे थे भाई बहन और उनके बच्चे

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है आए दिन कोई ना कोई दुर्घटना सामने आ रही है शादी समारोह से लौट रही बाइक को सागर की ओर जा रही अमरदीप बस के चालक ने बुरी तरह रोंद दिया जिससे पांच लोग बुरी तरह घायल हुए हैं दो बच्चों और एक महिला को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
आपको बता दें कि ज्योति मैरिज गार्डन में शादी कार्यक्रम आयोजित हो रहा था जिसमें शामिल होने के बाद बेगमगंज निवासी मोहम्मद फैजान अपनी बहिन रुइया उनके बेटे अहद आयशा और सिमइया के साथ वापस हो रहे थे कि शराब ठेके से पास सागर की ओर जा रही अमरदीप बस से आमने- सामने टक्कर हो गई जिसमें गंभीर रूप से घायल आयशा 4 वर्ष सिमईया 2 वर्ष और उनकी मां रुईया 35 वर्ष को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है वही मोहम्मद फैजान और अहद का उपचार सिविल अस्पताल में किया जा रहा है पुलिस ने बस को जप्त कर लिया है घटना के बाद से चालक और कंडक्टर मौके से भाग गए।

Related Articles

Back to top button