मध्य प्रदेश

NH 45 पर हुआ भीषण हादसा, सड़क पार कर रहे युवक को कार ने कुचला

रघुवंशी पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा, युवक की घटनास्थल पर मौत
रिपोर्टर ; प्रशांत जोशी
देवरी । मंगलवार की शाम 4 बजे देवरी नगर के रघुवंशी पेट्रोल पंप के सामने बहुत भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार हल्के प्रजापति पिता टीकाराम प्रजापति उम्र 45 साल निवासी संजय नगर देवरी भट्टा पर काम करता था। वह एनएच 45 सड़क को क्रॉस कर रहा था कार चालक ने बुरी तरह रौंद दिया।
बताया जाता है कि हल्के प्रजापति पैदल थे भट्टे से घर वापस लौटते समय स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP 20 CE 7490 जो जबलपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी उसी समय हल्के प्रजापति को सड़क क्रॉस करते समय कार ने टक्कर मार दी । स्विफ्ट डिजायर लगभग 120 किमी की स्पीड में आ रही थी । कार ड्राइवर ने हल्के प्रजापति को उठाया और कार में रखकर अस्पताल ले जा रहे थे इलाज करवाने के लिए लेकिन ड्राइवर ने बहुत कोशिश की पर कार चालू नहीं हुई ।
सूचना मिलने पर देवरी पुलिस पहुंची । युवक को हॉस्पिटल लाया गया जहां ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
हल्के प्रजापति की दो संताने एक लड़की 13 वर्ष और एक लड़का 11 साल का है। पत्नी, बच्चों सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button