मध्य प्रदेश

एक गांव ऐसा, जहां हर घर की दीवारों पर रामायण की चौपाई और ज्ञान के दोहे

झाबुआ । अमूमन लोग घर के बाहर आकर्षक रंग-रोगन करने के साथ बेहतरीन एलिवेशन बनवाते हैं, पर जिले में एक ऐसा अनोखा गांव है। जहां हर घर की दीवारों पर धर्म का संदेश लिखे हैं। आदिवासी अंचल के मेघनगर विकासखंड के बड़ा घोसलिया गांव में लबाना समाज के 54 परिवार के 350 सदस्य रहते हैं। यहां के हर घर की दीवार पर रामायण की चौपाई और ज्ञान के दोहे लिखे हैं। इसके पीछे का उद्देश्य इतना है कि जब बच्चे और युवा घर से बाहर निकले तो सबसे पहले उनकी नजर इन चौपाई और दोहों पर पड़े। वे धर्म व संस्कृति से जुड़ाव महसूस कर सके। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान इस विचार ने जन्म लिया। इसके बाद गांव के युवाओं ने यह कार्य किया। अब बाहर से आने वाले लोग अचंभित हो जाते हैं।
बाबूसिंह हाड़ा, गांव के पटेल ने बताया कि युवा पीढ़ी धर्म और संस्कृति से जुड़ सके। हमारी इस पहल का एक मात्र उद्देश्य सिर्फ इतना है कि युवा पीढ़ी अपने सनातन धर्म और संस्कृति से खुद को जोड़ सके। जब हम एक ही बात को बार-बार दोहराते हैं तो वह जीवन में उतरने लगती है। इसी वजह से हमने गांव के हर घर पर रामायण की चौपाई और दोहे लिखे गए हैं।

Related Articles

Back to top button