मध्य प्रदेशराजनीति

अबकी बार 200 पार शिवराज सरकार : कमल राजपाल

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अबकी बार भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य मध्यप्रदेश में 200 से अधिक सीटें प्राप्त कर सरकार बनाना है हम आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है इसका उदाहरण है 20 दिन में हम बूथ स्तर तक पहुंच गए 5-6 दिसंबर को राष्ट्रीय बैठक दिल्ली 17 दिसंबर को प्रदेश की बैठक व 20 दिसंबर को जिला बैठक आज 21 दिसंबर को मंडल बैठक एवं 23 को शक्ति केंद्र की बैठक कर 25 दिसंबर को प्रत्येक बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री जी की मन की बात सुनना और पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी बाजपेई की जन्मशती पर सेवा कार्य किए जाएंगे।
उक्त विचार नमामि नर्मदे विभाग भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संयोजक कमल राजपाल ने मंडल की बैठक में रखें।
उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कहा कि हम सब कमर कस लें भारत के अभ्युदय के लिए व विश्व शांति के लिए भारतीय जनता पार्टी का विजय होना अति आवश्यक है।
इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, पार्षद, राजेश दुबे, अनिल यादव, राधेश्याम कौशिक, श्याम लाल यादव, बुंदेल सिंह मीणा, यशपाल सिंह ठाकुर मड़िया, वीरेंद्र सिंह तुलसीपार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button