बुंदेलखंड किसान यूनियन के सदस्यों ने हीरापुर जाकर किसानों की समस्याएं सुनी
रिपोर्टर : मनीष यादव, पलेरा।
पलेरा। शनिवार को बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा राजा मनीष तिवारी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री युवा मोर्चा दिनेश कुमार निरंजन, बुंदेलखंड किसान यूनियन, नीरज कुमार यादव सागर संभाग प्रभारी जी के नेतत्व में बुंदेलखंड किसान यूनियन ब्लॉक बल्देवगढ़ की ग्राम पंचायत हीरापुर जाकर किसानों की समस्याएं सुनी एवं तत्काल राजा मनीष तिवारी युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष बुंदेलखंड किसान यूनियन ने विभागीय प्रशासनिक अधिकारियों से फोन से बात की और किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने को कहा अगर निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रुधप्रताप सिंह (लल्लू राजा ) ने की इस ग्राम पंचायत की मुख्य समस्या लगभग 6 माह से बिजली का ट्रांसफार्मर जला हुआ है, एवं कई किसानों को राशन नहीं मिल रहा, कई किसानों को पेंशन नहीं मिल रही है आदि मुख्य समस्याएं हैं यहां के जनप्रतिनिधियों को किसानों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है, वह अपने कामों में मस्त हैं इस कार्यक्रम में सभी ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, अंत में दिनेश कुमार निरंजन बुंदेलखंड किसान यूनियन राष्ट्रीय संगठन मंत्री युवा मोर्चा के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बॉबी राजा युवा समाजसेवी रामेश्वर यादव जिला मीडिया प्रभारी बुंदेलखंड किसान यूनियन, एवं भारी संख्या में बुंदेलखंड किसान यूनियन के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।