मध्य प्रदेश

बाल विवाह करने वाले माता पिता पर कार्यवाही को लेकर मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

रिपोर्टर : रामभरोसे विश्वकर्मा
मंडीदीप । रायसेन जिले की तहसील गौहरगंज के अंतर्गत आने वाले मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड नंबर 14 में निवास करने वाले संजय पटेल पत्नी सरिता पटेल द्वारा अपनी नाबालिक बेटी का विवाह बिहार निवासी दीपक पटेल से कर दिया 25 मई 2022 को बाल कल्याण समिति, महिला बाल विकास एवं सतलापुर थाना पुलिस द्वारा लड़की की माता सरिता पटेल को नाबालिक का विवाह न करने को लेकर समझाइश दी गई थी। इसके बाद भी लड़की की माता सरिता पटेल द्वारा 10 जून ,2022 को बिहार निवासी दीपक पटेल कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद भी माता-पिता द्वारा अपनी नाबालिक लड़की का जीवन बर्बाद कर दिया। अब लड़की की मां सरिता पटेल लड़की के पिता संजय पटेल एवं नाबालिक लड़की से शादी करने वाले दीपक पटेल पर कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन दिया गया है। जिसमें बताया कि नाबालिक लड़की की जबरदस्ती बिहार ले जाकर शादी की गई है। और नाबालिक के जीवन के साथ खिलवाड़ किया गया है।यदि नाबालिक लड़की के साथ किसी भी प्रकार की घटना या दुर्घटना होती है। तो इसके जिम्मेदार लड़की की माता सरिता पटेल लड़की के पिता संजय पटेल एवं लड़की का पति दीपक पटेल होगा। इस विवाह को लेकर प्रशासनिक अमला भी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। कि जिनके द्वारा बाल विवाह कराया गया है। उनको नियमानुसार सजा मिले जिससे भविष्य में कोई भी माता-पिता अपनी नाबालिक बच्ची का जीवन बर्बाद ना कर सके। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाल कल्याण समिति द्वारा नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
इनका कहना है
कहीं ना कहीं शिक्षा का अभाव है लड़कियां लड़कों से आगे हैं नाबालिक का बाल विवाह करना गलत है जिससे नाबालिक का जीवन बर्बाद हो सकता है भविष्य में ऐसा ना हो जिसको लेकर प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। – पूर्णिमा जैन जिला अध्यक्ष रायसेन महिला मोर्चा कांग्रेस
प्रदेश सरकार द्वारा बाल विवाह को रोकने का हरसंभव प्रयास किया जाता है और जागरूकता के लिए समय- समय पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जानकारी साझा भी की जाती है इसके बाद भी यदि इस प्रकार बाल विवाह किया जाता है तो यह कहीं ना कहीं शिक्षा का अभाव है माता-पिता को चाहिए उनको भी अपना भविष्य बनाने का एक अवसर दे लड़कियां लड़कों से कहीं आगे हैं बाल विवाह को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सख्त कदम उठाने चाहिए जिससे बाल विवाह ना हो – प्रार्थना चौहान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रायसेन भाजपा
कहीं ना कहीं शिक्षा का अभाव है जबकि प्रदेश सरकार द्वारा बाल विवाह को लेकर कई कार्यक्रम चलाए जाते हैं जिससे माता-पिता को जागरूक भी किया जाता है इसके बाद भी यदि इस प्रकार का बाल विवाह हुआ है तो प्रशासनिक अधिकारियों को जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। – आरती काले मंडीदीप मंडल कार्यालय मंत्री भाजपा

Related Articles

Back to top button