डेढ़ साल से ज्यादा समय से वृद्ध माता पिता राह ताक रहें है, जवान वेटे की मौत के मामलें में न्याय की ऑस बाँधे
रिपोर्टर : अशोक सोनी
बरेली । रायसेन जिले के देवनगर थाना क्षेत्र के गृह ग्राम नरवर में हुई थी युवक राजू गुप्ता की संदिग्ध मौत। मोहल्ले के लोग गवाही देने को तैयार राजू के साथ बेरहमी से मारपीट की, एक युवती से चल रहा था प्रेम प्रसंग, मॉं बाप का आरोप यह कि युवती के परिजनो ने उनके बेटे को मार डाला। संदिग्ध मौत के स्पष्ट सबूत होने के बाद भी बूढ़े मॉं बाप करीब 18 माह से अपने बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही का इंतजार कर रहे हैं। प्यार और पैसे की वजह से देवनगर थाने के राजू पिता मोहनलाल गुप्ता की जान गई है, यह बात पूरे गाँव को मालूम है, लेकिन पुलिस इससे अनजान बनी हुई है। यह इसलिए क्योकि यह म.प्र.है, जहाँ कुछ भी होता है।
यह है मामला- मृतक राजू गुप्ता के पिता मोहनलाल गुप्ता ने रायसेन जिले के पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कहा कि मोहनलाल गुप्ता आत्मज स्व. मोतीलाल गुप्ता निवासी ग्राम नरवर, थाना-देवनगर जिला-रायसेन माह मई 2021 मे अपने पैतृक गांव भगदेई में अपनी पत्नी और छोटे बेटे दुर्गेश के साथ था। बडा बेटा राजू नरवर में घर पर अकेला था। 3-4 मई 2021 की दरमियानी रात करीब 2 बजे नरवर के ही धर्मेद्र विश्वकर्मा ने मेरे भांजे रामचरण को सूचना दी कि मेरे बेटे राजू ने सल्फास खा लिया है। मुझे इस बात की जानकारी मिली तो में नरवर पहुचा। मेरा बेटा राजू मुझे मृत मिला।बताया गया कि प्रदीप, धर्मेद्र, सौरभ और नंदकिशोर ने राजू से मार पीट की थी और प्रदीप उसे इलाज के लिए ले गया था घर पर रखे 35000 रू भी गायब थे । यह भी कहा राजू के पिता ने – मृतक राजू के पिता ने बताया कि गांव में चल रही चर्चाओ से पता चला है कि मेरे बेटे राजू के गांव के ही एक व्यक्ति की बेटी से संबंध थे। यह भी पता चला है कि उस व्यक्ति की पत्नी मेरे बेटे राजू से अपनी बेटी की शादी का झांसा देकर काफी समय से धन ऐठ रही थी।घटनास्थल से पुलिस ने मेरे बेटे द्वारा पहले ही लिखी 4 खत और मोबाइल का मेमोरी कार्ड बरामद किया है। इनसे हत्या का कारण साफ हो जाएंगा।आवेदन मे यह भी कहा गया है कि राजू के मोबाइल की काल डिटेल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य सामने आने की उम्मीद है। सल्फास कहां से किसने ख़रीदा, यह पता लगाना भी अपेक्षित है। हत्या को आत्महत्या का रूप दिया गया । राजू के माता-पिता ने कहा कि उनके बेटे की निर्मम हत्या हुई है। इसमें युवती के परिजन सीधे शामिल है। राजू से इन्होंने लाखो रूपये हडप रखे थे। और जब उसने अपनी रकम वापसी मांगी तो उसकी हत्या करके आत्महत्या का रूप दे दिया गया। इस षडयंत्र मे शामिल लोगों के नाम मामले की उच्चस्तरीय जांच में सामने आ जाएंगे। मृतक के माता-पिता ने बताया कि इससे पहले भी उनके साथ लूट और मार पीट की घटना इसी परिवार ने की थी। अस्पताल में भर्ती रहने के बाद भी मामला पुलिस ने रफा-दफा कर दिया था।
पहले से रही रंजिश – गांव के कुछ लोगों ने बताया कि मोहल्ले के कुछ लोग राजू के परिवार से पहले से ही रंजिश रखते रहे है राजू की माँ के साथ भी कुछ साल पहले घर में घुसकर बेरहमी से मार पीट की गई थी वह मामला थाने तक भी पहुंचा था और रायसेन नयालय मे अभी भी विचाराधीन है पुलिस द्वारा जप्ती मे राजू के मोबाइल कार्ड और खत से यह साफ़ जाहिर होता है कि उसका गांव के ही एक अन्य समाज के परिवार की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था उस के माता-पिता द्वारा पुलिस अधीक्षक रायसेन तथा वरिष्ठ स्तर पर की गई शिकायत मे कहा गया है कि उनके बेटे की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दिया गया है। हेरत की बात यह है कि दर्जनो आवेदन पत्रो के बाद भी पुलिस ने मामले की गहराई से जांच नही की है ।
स्पष्ट दिखाई देते हैं घटना के कारण – राजू की संदिग्ध मौत की वजह दूसरी समाज की युवती से प्रेम और उस परिवार से पैसे का लेनदेन सामने आती है। सूत्रो द्वारा सुनाई गई मोबाइल रिकार्डिंग और मेसेजिंग से अंदाजा लग रहा है कि दोनो को पहले से ही ऐसी आशंका बनी हुई थी। बाबा और जानू के बींच घंटो हुई बातचीत से गुत्थी को बहुत हद तक सुलझा सकती है। राजू और मामले में संदिग्ध लोगों की काल डिटेल तथा लोकेशन और मोहल्ले के लोगो से संजीदगी से पूछताछ के अलावा राजू के बैक खातो सहित अन्य लेन-देन की जांच भी इसमे सहायक सिद्ध हो सकती है ।



