मध्य प्रदेश

बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से कक्षा 3 के छात्र की दर्दनाक मौत

प्रशासन की लापरवाही छात्र पर बड़ी भारी
स्कूल के पास ही लावारिस डला है कुआं
कई बार मीडिया ला चुकी है संज्ञान में
स्कूल प्रबंधन भी प्रशासन को लिखित में दे चुका है सूचना

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में आखिरकार प्रशासन की लापरवाही से एक कक्षा तीन के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार को नगर के वार्ड 16 नवीन शाहपुर हदाईपुर स्कूल के पास वर्षों से लावारिस डले बिना मुंडेर के कुएं को भराव के लिए जहां मीडिया प्रकाश में ला चुकी है वहीं स्कूल प्रबंधन भी शासन प्रशासन एवं नगर पालिका को लिखित में सूचना दे चुका है लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। आखिरकार एक मासूम को प्रशासन की लापरवाही के खामियाजे में अपनी जान गंवानी पड़ी।
‌‌ आपको बता दें कि कक्षा तीसरी का स्कूली छात्र आकाश रैकवार पुत्र थानसिंह रैकवार आयु करीब 9 साल निवासी हदाईपुर लंच के समय खेलते खेलते कुआँ के पास पहुँचा, वहां बच्चों के साथ खेल रहा था अचानक पैर फिसलने से बाहरी कुएं में गिर गया जब तक बच्चों ने शोर मचाया तब तक वह गहरे पानी में चला गया, लोगों ने बचाने का प्रयास किया करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद गुटर कोरोना से उसके शव को कुएं से बाहर निकाल लिया।
घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी लगते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया।

Related Articles

Back to top button