पर्यावरणमध्य प्रदेश

मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल नोहटा में हुआ कार्यक्रम

नेहरू युवा केंद्र के अमृत कलश में मिट्टी अर्पित कर उपस्थित जनों ने किया वीरों को नमन
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । गृह मंत्रालय एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर नेहरू युवा केंद्र जिला दमोह के जिला युवा अधिकारी सुधीर सिंह एवं लेखपाल तेजखान के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुश्री रूबी राय के नेतृत्व में मेरी माटी मेरा देश अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नोहटा में कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान उपस्थित शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने अमृत कलश में मिट्टी और चावल अर्पित कर वीरों को नमन किया|राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रूबी राय ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत द्वितीय चरण में गांव-गांव और गली-गली पहुंचकर हमने मिट्टी और चावल को एकत्रित करने का काम किया है इसी क्रम में आज विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित जनों ने मिट्टी और चावल को अमृत कलश में अर्पित कर वीरों को नमन किया यह कलश आगामी दिनों में दिल्ली पहुंचेगा जहां अमृत वाटिका का निर्माण किया जाना है| कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम संयोजक रूबी राय, विधालय प्राचार्य बृजेश शर्मा, शिक्षक, नेपाल सिंह, विजय असाटी, गोवर्धन पटैल, नंद गोपाल विश्वकर्मा, अवधेश पांडे, शिक्षिका लकी श्रीवास्तव, लक्ष्मी सूर्यवंशी, सोनिया खरे, रतना सोनी सहित अनेक जनों की उपस्थिति रही|

Related Articles

Back to top button