सिद्धनधाम, पर्वतों के बीच स्थापित धाम में श्री राम कथा, वार्षिक उत्सव का कलश स्थापना के साथ होगा शुभारंभ

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की सीमा व सिहोरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र से 7 किलोमीटर दूरी पर पर्वतो के बीच मे स्थापित लोढा सिद्धन धाम कुर्रे पिपरिया मे बना हुआ है।
कुर्रे पिपरिया गांव से लगे हुए प्राकृतिक रूप में चारो ओर बने पर्वतो के बीच स्थापित है। यहा पर श्री श्री 1008 श्री बालसंत जू महाराज सिद्धन धाम लोढ़ा पहाड़ के नाम से विख्यात हैं। सिद्धन धाम में प्रति वर्ष के अनुसार 14 फरवरी बंसत पंचमी तिथि को श्रीराम वार्षिक उत्सव एवं श्रीराम कथा का आयोजन बुधवार को सुबह 12 बजे से कलश यात्रा के साथ होगी। 14 फरवरी को कलश स्थापना के साथ ही श्री राम कथा प्रारम्भ की जायेगी। ये श्रीराम कथा एवं श्री राम वार्षिक उत्सव 14 फरवरी से लेकर 21 फरवरी 2024 तक चलेगी। साथ ही ये कथा का विराम हवन, पूजन के साथ कन्या, संत, ब्राम्हण भोजन व विशाल भंडारा के साथ होगा।
सिद्धन धाम महंत सीता रामशरण महाराज ने सभी संतो को इस श्रीराम वार्षिक उत्सव व श्रीराम कथा में आमंत्रण देकर सम्मिलित होने का निवेदन किया है। साथ ही सभी भक्तगणो व क्षेत्रीय शिष्यों को सिद्धन धाम में श्रीराम कथा व श्री श्री 1008 लोढ़ा सिद्धन धाम श्री गुरुवर के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा।
सज गई श्री राम कुटिया, सज गये पंडाल – श्री राम वार्षिक उत्सव व श्री राम कथा को लेकर लोढ़ा पहाड़ मंदिर मे पूर्ण रूप से तैयारी हो गई हैं। पहाड़ो के बीच बने सिद्धन धाम की सुदंरता व प्रकाश मन तन को निर्मल कर देता हैं।
श्री राम वार्षिक उत्सव व श्री राम कथा का आयोजन – सिद्धन धाम मंदिर में 14 फरवरी से 21 फरवरी 2024 तक होने वाली श्री राम कथा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक प्रतिदिन की जावेगी।
कथा व्यास श्रीराम कथा जगद्गुरु स्वामी सियारामशरण महाराज उपस्थिति में की जायेगी। कार्यक्रम के आयोजक सिद्धन धाम समस्त भक्तगण व क्षेत्रवासी

