बैंक वाहन ने बाइक चालक को मारी टक्कर, युवक की मौत

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली.। नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45 गुरारिया जोड़ पर बैंक ऑफ बड़ौदा की कैश पिकअप वाहन ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जबलपुर की ओर से आने वाली बैंक ऑफ बड़ौदा की कैश पिकअप वाहन ने शाम 5 बजे के करीब कैलकच्छ निवासी बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के दौरान पिकअप वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। ज्ञात रहे की 23 जनवरी को भी महेश कुमार धानक निवासी सिरावाड़ा मुकंदी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इसमें महेश धानक का एक पैर टायर के नीचे आ गया था, जिसका इलाज के बाद पैर काटा जाएगा। बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन एक्सीडेंट की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। इसकी मुख्य वजह यह बताई जा रही है कि राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाली नगर प्रवेश एवं ग्रामीण मार्ग को जोड़ने वाले मार्गों पर संकेतक एवं स्पीड ब्रेकर नहीं बने हैं।



