मध्य प्रदेश

युवा महापंचायत कार्यक्रम का प्रोजेक्टर में दिखाया सीधा प्रसारण

जन अभियान परिषद द्वारा ढीमरखेड़ा में आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में युवाओं की रही उपस्थित
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शहीद दिवस के मौके पर भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित यूथ महापंचायत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने युवाओं को लेकर कई घोषणाएं की है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत स्थित मंगल भवन में प्रोजेक्टर के माध्यम से समिति सदस्यों और युवाओं को दिखाया गया।विकासखंड समन्वयक बबीता शाह ने शहीदों की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज सिंह ने युवाओं के लिए राज्य युवा नीति बनाई है। पोर्टल भी लांच किया हैं।इस मौके पर परामर्शदाता दीपप्रताप बेन, राकेश गर्ग, नवांकुर संस्था के अंकित झारिया, प्रकाशनाथ साहू, कोदुलाल हल्दकार, विकास हल्दकार, सतेन्द्र सिंह राजपूत सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों के अलावा सीएमसीएलडीपी स्टूडेंट्स और सीएम जनसेवा मित्रों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button