क्राइम

युवती ने सुने घर में लगाई फांसी, पुलिस कर रही जांच

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली | रायसेन जिले बरेली नगर की नाहर कॉलोनी में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती के पिता किसी काम से विदिशा गए थे और मां इलाज के लिए भोपाल गई थी। मृतक युवती एक निजी विद्यालय में पढ़ाती थी। जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय ईशा उर्फ साक्षी राजपूत पुत्री औरम राजपूत अपने माता पिता के साथ नाहर कॉलोनी में रहती थी।
मां लक्ष्मी राजपूत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। इलाज के लिए भोपाल गई मां ने जब बेटी को मोबाइल लगाया तो उसने नहीं उठाया। मां ने रिश्तेदार को फोन कर बेटी से बात कराने को कहा। रिश्तेदार ने घर जाकर देखा कि दरवाजा बंद था। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।
नगर निरीक्षक विजय त्रिपाठी ने बताया कि घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस मर्ग कायम कर सभी पहलुओं से मामले में विवेचना कर रही है।

Related Articles

Back to top button