सर्वोदय विंध्य विकास समिति परियोजना द्वारा सामुदायिक कार्यक्रम कर दी गई होली एवम महिला दिवस की बधाइयां
रिपोर्टर : राहुल मालवीय
रायसेन । मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल के सहयोग से जिले में संचालित (लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना) द्वारा भारत नगर कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे संस्था से जुड़े समस्त हितग्राहियों सहित जिले के विभागीय अधिकारीयों की प्रमुख उपस्तिथि रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जन अभियान परिषद जिला समन्वयक कल्याण सिंह राजपूत तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण केंद्र अधिकारी दिव्या भल्लावी द्वारा की गई। एवम कार्यक्रम में परियोजना संचालक ब्रजेश प्रताप सिंह जी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. यशपाल बाल्यान जी सहित स्वास्थ अमला लेव टेक्नीशियन रवि दुबे STD काउंसलर उर्मिला जैन ICTC काउंसलर अंकित शर्मा जी परियोजना प्रबंधक सुनील सरेजा द्वारा स्वास्थ क्षेत्र में HIV/Aids/TB/ इन गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया इस कार्यक्रम का उद्देश समस्त उपस्थित हितग्राहियों को होली तथा साप्ताहिक महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए। प्रशासन की अनेकों जन हितैषी योजनाओं के बारे में उचित जानकारियां देना रहा जिसमे सामाजिक न्याय विभाग वन स्टाफ सेंटर अधिकारी रायसेन तथा महिला बाल विकास विभाग के अधिकारीयों कर्मचारियों द्वारा जानकारियां प्रेषित की गई। कार्यक्रम में किशोर न्याय बोर्ड सदस्य संदीप दुबे, विनोद पिथोर, अतुल जाट तथा गौरव चंदेल, आरती यादव, पंकज कुमार, शिवानी राठौर, यश कुशवाह, रवि प्रजापति सहित ऑफिस स्टाफ उपस्थित रहा।



