क्राइम

रंजिशों को लेकर चार भाइयों ने धारदार हथियारों से की युवक की हत्या

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पुरानी रंजिशों के चलते एक परिवार के चार भाइयों ने मिलकर धारदार हथियारों से एक युवक की हत्या कर दी है। घटना उमरियापान थाना क्षेत्र के बरही गांव में सोमवार रात करीब 9 बजे की है। घटना के बाद आरोपी फरार है। 24 घण्टे बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्या के आरोपियों को पकड़ नही पाई है।हालांकि पुलिस ने हत्या करने वाले चार हत्यारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरही के कॉलोनी निवासी रामदत्त उर्फ कौआ चौबे उम्र 45 वर्ष अपने पुत्र आयुष चौबे को साथ लेकर सोमवार रात करीब 8 बजे कॉलोनी से बरही एक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। वापस घर लौटेते समय कौही नदी के पुल के पास साजिश रचकर ताक पर बैठे चार भाइयों ने लाठी डंडे से मारपीट किया। पुत्र आयुष घर पहुँचकर पिता के साथ मारपीट करने की जानकारी दी। परिवार के लोग घर से आये तब तक कि चारों भाइयों ने कौआ के शरीर में धारदार बका और चाकू से वार कर हत्या कर दी। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस की दी। उमरियापान और ढीमरखेड़ा पुलिस बल मौके पर पहुँचकर कार्रवाई कर मृतक की लाश को उमरियापान अस्पताल में सुरक्षित रखवाया। मंगलवार की मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया।उमरियापान थाना प्रभारी अनिल काकड़े ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही एक परिवार के चार भाइयों ने मिलकर धारदार हथियारों से वार कर हत्या किया है। आरोपियों में बरही निवासी धीरज यादव, कान्हा यादव, रंजीत यादव और निखिल यादव शामिल है। पुलिस चारों आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button