भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के लिए जनचर्चा हुई तेज़, आगामी अध्यक्ष बनेगा कौन ?

व्यूरो चीफ़ : संजय द्विवेदी
रायसेन। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे डॉ जयप्रकाश किरार के कार्यकाल पूर्ण होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी रायसेन के नए जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा के नियुक्त होने के बाद अब ग़ैरतगंज नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष पद का कार्यकाल अब कुछ ही दिनों में पूर्ण हो रहा है लेकिन नगर में अभी से आगामी ग़ैरतगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष के दावेदारों नामों पर जनचर्चा जगह जगह शुरू हो गई है जिनमे मुख्य तौर पर इन नामो पर चर्चा है। मनोज पठ्या युवा भाजपा नेता, वर्तमान भाजपा मंडल महामंत्री सुनील धाकड़, वीरेंद्र सिंह ठाकुर (बकील साहब), प्रदीप पटेल, अमित शर्मा, ओमकर सिंह लोधी ‘टेहरी’ या फिर वर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जैन को फिर से मंडल की जिम्मेदारी मिल सकती है इन नामो पर जनचर्चा जोरो पर है।
अब देखने वाली बात होगी कि भारतीय जनता पार्टी किस को ग़ैरतगंज मंड़ल अध्यक्ष नियुक्त करती है।



