Ambulance के अज्ञात लोगों ने तोड़े काँच, अस्पताल प्रसार में खड़ी थी, मामला सिहोरा थाना क्षेत्र का
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की सीमा से लगे हुए थाना क्षेत्र सिहोरा तहसील का मामला सामने आया है । सुबह सुबह जब एम्बुलेंस चालक को इस घटना की जानकारी लगीं तो वह आश्चर्य चकित रहा गया ।
घटित हुई घटना को लेकर पीड़ित परिवार के सदस्य ने डायल 100 को सूचित किया।
घटित घटना- सिहोरा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6 निवासी अनिल पटेल की मारुति बेन क्रमांक- MP 20 DA 2639 एम्बुलेंस प्राइवेट सेवा के लिए लगातार चल रही हैं । ये एम्बुलेंस विगत कई वर्षों से अस्पताल परिषद में लगीं हुई जो हिन्दी स्कूल बाऊडरीबाल के पास खड़ी रहती हैं । इतना ही नहीं इनके साथ साथ अन्य एम्बुलेंस बेन भी यहा पर खड़ी रहती हैं ।
पीड़ित परिवार के सदस्य ने मीडिया को बताया कि बुधवार की रात्रि में 2 बजे तक हम सभी अस्पताल के पास ही थे । लगभग 3 बजे के दौरान हम अपने घर सोने चले गये थे । गुरुवार की सुबह जब 8 बजे हम अस्पताल पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने बताया कि तुम्हारी एम्बुलेंस गाड़ी के आगे पीछे के काँच किसी अज्ञात लोगों ने बीती रात को तोड़ दिये हैं।
घटना को लेकर जाँच करने की मांग- आकस्मिक सुरक्षा सेवा एम्बुलेंस की अज्ञात लोगों द्वारा क्षति पहुँचाना और देर रात में इस प्रकार से समाज के सहयोग करने वाले लोगों को साथ दुर्व्यवहार करना बड़ी शर्म की बात है ।
प्रशासन से की माँग- इस प्रकार से अस्पताल परिसर में विगत लम्बे समय से अपराधिक घटनाओं का दौर लगातार जारी है प्रशासन से मांग करते हैं कि यहां पर एक पुलिस चौकी वयवस्था और सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी केमरे भी बाहर लगवाये जाये । पूर्व में भी हो चुकी हैं कई घटनाएं।




