मध्य प्रदेश

बिजली के तार जोड़ते समय करंट लगने से युवक की मौके पर मौत

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन जिले के देवरी थाना अतंर्गत ग्राम पांजरा में एक युवक की धान के खेत में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश यादव उम्र 25 वर्ष कम्प्रेशर की दुकान चलाता है, उसकी दुकान में लाइन फॉल्ट हो गई। इस कारण वह दुकान के पीछे धान के खेत में लगे बिजली के तार जोडने चला गया। वहां खेत में पानी भरा था और बिजली के तार जोड़ते समय अचानक करंट लग गया। जिससे वह धान के खेत में ही गिर गया। कुछ देर बाद दूसरे खेत में धान लगाने वाले मजदूरों ने देखा तो दौड़े चले आए। तत्काल युवक को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुरा ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक राजेश यादव के दो बच्चे थे उसके पिता परशुराम पांजरा में स्टैंड कंडेक्टर हैं। इस घटना की पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया।

Related Articles

Back to top button