भाजपा राम की बात करती है तो कांग्रेस राम को नकारती है
नरेंद्र सिंह तोमर ने की चुनावी आमसभा
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
रायसेन । सांची विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रभुराम चौधरी रविवार को सांची स्थित चुनावी आमसभा में भीड़ नहीं जुटा पाए। सांची की आमसभा में कार्यकर्ता ज्यादा तो जनता कम नजर आई। वही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज सांची भाजपा की आमसभा को संबोधित किया। आमसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर महंगाई और रोजगार के मुद्दे पर न बोलते हुए सनातन और भाजपा के विकास की बातें करते नजर आए । राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि भाजपा राम की बात करती है तो कांग्रेस राम को नकारती है और रामसेतु को काल्पनिक बताती है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने आने वाले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रभुराम चौधरी के लिए समर्थन मांगा। 2023 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले कि हमारे मुख्यमंत्री का चेहरा शिवराज सिंह चौहान है।



