कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी तरवर सींग लोधी मंगलवार को भरेगे नामांकन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिले के एवं सागर जिले की आठो विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक क्षेत्र के आठो विधानसभा प्रत्याशियों पदाधिकारियों कांग्रेसजनों के साथ कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी बंडा के पूर्व विधायक तरवर सींग लोधी मंगलवार 2 अप्रैल दोपहर 11 बजे अपना नामांकन दाखिल करेगे।
उक्ताशय की विज्ञप्ति जारी करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी जो कि भोपाल से हेलीकाफ्टर द्वारा दमोह आयेगे और आठो विधानसभा के कांग्रेस जन के साथ किल्लाई नाक स्थित नीलकमल गार्डन में एकत्रित होकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी विधायक, रामसिया भारती लोकसभा प्रभारी, पूर्व मंत्री हर्ष यादव, पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी, पूर्व विधायक अजय टंडन, प्रताप सिंह, मनु मिश्रा, ज्योति पटेल, राव ब्रजेन्द्र सींग, प्रदीप खटीक की अगुवाई में किल्लाई नाका से घंटाघर वहॉ गांधी प्रतिमा पर अस्पताल चौराहा पर अम्बेडकर प्रतिमा पर पुष्पाहार करते हुए जबलपुर नाका स्थित तहसील कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। रैली में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।



