क्राइम

मंडीदीप की 10 लाख की लूट मामले का खुलासा, फरियादी ही निकला लुटेरा, लूट की बारदात का मास्टर माइंड

दोस्तो को लूट में हिस्सा देने का लालच दे कर दिया घटना को अंजाम
रिपोर्टर : प्रिया गौर

मंडीदीप । ओबैदुल्लागंज ब्लॉक की औद्योगिक नगरी मंडीदीप में 16 सितंबर को दिनदहाड़े 10 लाख रुपये की लूट वाले मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है । इस पूरे घटनाक्रम में फरियादी ही लूट की घटना का मास्टरमाइंड निकला। फरियादी शिवम मीणा पिता रामनारायण मीणा उम्र 20 साल द्वारा अपने दोस्तों को लूट के पैसों में हिस्सा देने का लालच देकर पूरे घटनाक्रम को बड़े ही चालाकी से रच कर घटना को अंजाम दिया । दिनदहाड़े हुई इस 10 लाख रुपए की लूट को गंभीरता से लेते हुए नर्मदापुरम संभाग की आईजी दीपिका सूरी ने टीम गठित कर लूट का खुलासा करने हेतु दिशा निर्देश दिए। एसडीओपी मलकीत सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी मंडीदीप मनोजसिंह, थाना प्रभारी सतलापुर, थाना प्रभारी गोहरगंज के साथ विशेष टीम का गठन कर गहनता से जांच पड़ताल शुरू की। जिसमें टीम ने लगभग 800 CCTV कैमरे खंगाले 4 दिनों में ही इस बड़ी घटना को करने वाले अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा । जिसमें स्वयं फरियादी शिवम मीना ही लूट का मास्टरमाइंड निकला, इस लूट में उसके दोस्त आयुष जैन, दीपक मीना, संजय मीना ने शिवम मीना के कहने पर पूरी घटना को अंजाम दिया ।
फरियादी का स्वंय पर कर्ज था, कर्ज की जानकारी घरवालों को नही थी, फरियादी ने अपने घरवालों को गुमराह कर 10 लाख रूपयें हड़प करना चाहता था। और 10 लाख रूपयें से फरियादी अपना कर्ज़ चुकाना चाहता था। और 10 लाख रूपयें में से दोस्तों को मिलता हिस्सा । पुलिस ने लुटे गये रूपये बरामद कियें घटना में शामिल फरियादी सहित 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूट की बारदात को अंजाम देने में प्रयुक्त पल्सर मोटर साइकिल भी जप्त की गई।
बुधवार मो नर्मदापुरम सम्भाग की आईजी दीपिका सूरी ने मीडिया के सामने मामले का खुलासा किया।

Related Articles

Back to top button