मंनसा पूरन हनुमान मंदिर टेड़ा आम धाम में शिवलिंग निर्माण में पहुंची जिला पंचायत उपाध्यक्ष
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह, बटियागढ़। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी शिवरात्रि के पावन पर्व पर मंनसा पूरन हनुमान मंदिर टेड़ा आम धाम में यथा संख्या शिवलिंग निर्माण परम पूज्य गुरुदेव भगवान श्री श्री 108 रघुनाथ दास त्यागी जी महाराज की उपस्थिति में संपूर्ण हुआ। शिव भक्तों की अधिक संख्या में भीड़ रही। सुबह 4 बजे से भक्तों का आना शुरू हो गया। व्यवस्थापक पं. सत्येंद्र व्यास की देखरेख में पूरा कार्यक्रम चला। यहां पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए भक्तों के द्वारा शिवलिंग निर्माण किया गया। उसके बाद विधि विधान के साथ पूजन अर्चन और अभिषेक किया गया इसी दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ मंजू धर्मेंद्र कटारे यहां पहुंची और धार्मिक आयोजन में शामिल होकर भगवान शिव की आरती की और धर्म लाभ अर्जित किया। तत्पश्चात यहां आए हुए सभी भक्तों के लिए भंडारा रखा गया जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां के कार्यक्रम में पंडित सत्येंद्र व्यास सरिया वालों की विशेष आस्था रहती है। उन्हीं के सहयोग और व्यवस्थाओं से यहां का कार्यक्रम पूर्ण होता है। यह धार्मिक स्थल दमोह छतरपुर हाईवे पर बटियागढ़ और लुकायन गांव के बीच में पड़ता है जो अब भक्तों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां पर ऐसे धार्मिक आयोजन हमेशा चलते रहते हैं।



