मकान में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग, गृहस्थी सामान जला

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन जिले के नगर परिषद देवरी के वार्ड क्रमांक 5 में अज्ञात कारणों के चलते एक मकान में आग लग जाने से सफीक खां के मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया । आग इतनी भीषण थी कि देखते देखते घर का सारा सामान खाने पीने की सामग्री गेहूं, दाल, चावल, कपड़े, वर्तन, आदि खाक हो गया । जब तक मोहल्ले वालों ने आग पर काबू पाया तब तक आग अपना काम कर चुकी थी। बताया जा रहा है कि आग मकान के किचन से लगी जिसमें खाने पीने की सारी सामग्री जलकर खाक हो गई मकान कच्चा होने के कारण आग ने तेज रफ्तार पकड़ ली आग पर जल्दी काबू नहीं पाया गया। मौके पर मोहल्लेवासी पहुंच गए इसीलिए ज्यादा नुकसान नहीं हो पाया वही किचन में रखे गैस सिलेंडर को मोहल्लेवासी के सहयोग से निकला गया नहीं तो बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी । वही नगर परिषद में फोन लगाने के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड जब पहुंची जब पूरी तरह से आग बुझ गई थी। बताया जा रहा है कि सफीक खां एक गरीब मजदूर व्यक्ति है जो अपनी पत्नी के साथ कच्चे मकान में रहता है लेकिन अब बह भी आग की वजह से जल गया अब रहने और खाने की चिंता सफीक खां को सता रही है सही मौके पर पहुंचकर पटवारी पुष्पेन्द्र धाकड़ ने निरीक्षण किया जिसमें लगभग 40,000 हजार के नुकसान का आंकलन किया गया।



