मतदाता जागरूकता का संदेश देने एसपी कार्यालय से निकली बाइक रैली

कलेक्टर और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया बाइक रैली रवाना
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रविवार 21 अप्रैल की शाम पुलिस बल की मतदाता जागरूकता रैली निकली गई । रैली को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद और पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर जिला पंचायत के सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप शिशिर गेमावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ डेहरिया, सीएसपी ख्याति मिश्रा, प्राध्यापक चित्रा प्रभात, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण पूजा द्विवेदी, सहायक संचालक महिला बाल विकास वनश्री कुर्वेती, सहित यातायात प्रभारी और अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बाइक रैली में यातायात एवं जिला पुलिस बल शामिल रहा।
इन मार्ग से निकली बाइक वाहन रैली
जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता बाईक रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रैली प्रारंभ होकर, माधव नगर गेट-बरगवां, सागर पुलिया ,भटठा मुहल्ला, रंगनाथ नगर- लखेरा-वेस्ट लेंड, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री केलडीयर्स ग्राउड- कुन्दनदास स्कूल ग्राम पंचायत चौराहा, तांगा तिराहा मेन बाजार कैम्प ,कुम्हार मोहल्ला, पीडब्लूडी-विश्राम बाबा-होते हुए कलेक्ट्रेट वापस कलेक्ट्रेट कार्यालय कटनी पहुंची।
मतदान हेतु प्रेरित करने की दिलाई शपथ
बाइक रैली के कलेक्ट्रेट कार्यालय में समापन के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद और पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन एवं जिला पंचायत सीईओ और स्वीप नोडल शिशिर गेमावत सहित पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं मतदान करने और दूसरों को भी मतदान हेतु प्रेरित करने की शपथ ली।



