मध्य प्रदेश

खरगोन में पुलिस ने जनता से किया संवाद, कहा नशा मुक्त गांव का करें निर्माण

जन सहयोग से अभियान होते हैं सफल :बरेली पुलिस
रिपोर्टर : कमल याज्ञवल्क्य
बरेली । मंगलवार को खरगोन में पुलिस ने जनता के साथ संवाद कर नशा मुक्त गांव बनाने का प्रयास करने के लिए सहयोग मांगा. साथ ही दोपहिया वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने की अपील की। रायसेन जिले के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के निर्देश और बरेली एसडीओपी राजीव जांगले तथा बरेली थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू के निर्देशन में पुलिस सहायता केन्द्र खरगोन के प्रभारी एसडी भालेकर ने यहां पुलिस जनता चौपाल लगाकर संवाद किया। पुलिस सहायता केन्द्र खरगोन के प्रभारी उप निरीक्षक एसडी भालेकर ने नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि जनता और पुलिस एक परिवार की तरह ही है। और परिवार के लोगों के साथ बेझिझक होकर बात होना चाहिए। इसीलिए बरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में यह संवाद किया जा रहा है तथा सभी से नशा मुक्ति अभियान में सहभागी बनने की अपील पुलिस कर रही है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त गांव तभी बनेगा जब व्यापक रूप से सभी का सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि जन सहयोग से बडे़ बडे़ अभियान सफल होते हैं। चौपाल में संवाद करते हुए यह भी कहा कि सभी दोपहिया वाहन चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाकर वाहन चलाएं और यातायात के नियमों का पालन करके अभियान में सहयोग करें. दुर्घटनाओं से दूरी रखना तो हेलमेट बहुत ही जरूरी है। चौपाल में शामिल यहां के व्यापारियों से अपील की गई है कि अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की ओर भी ध्यान दें। चौपाल बैठक में कई नगरिक और व्यापारी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button