श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सुभाष कॉलोनी हनुमान मंदिर में हुआ भव्य कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले नगर सुभाष कॉलोनी एल आई सी के पास हनुमान मंदिर में अयोध्या के नवनिर्मित मंदिर में आज रामलला विराजमान होने एवम रामलला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हनुमान मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सिविल वार्ड 6 सुभाष कॉलोनी वासियों ने 24 घंटे श्री राम भजन कीर्तन कर, हवन पूजन करते हुए भव्य श्री राम लला की झांकी बनाकर वार्ड में शोभा यात्रा जुलूस निकालकर राम भक्तो ने धर्म लाभ उठाया साथ ही शोभा यात्रा के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी वार्ड वासियों की उपस्थिति रही । इस अवसर पर दयालु ठाकुर ने बताया कि पूरे देशभर में उत्सव का माहौल है. अयोध्या मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर शहर वा जिले प्रदेश तथा देश के सभी मंदिरों में प्रसाद वितरण भजन कीर्तन आयोजित है उसी तारतम्य में आज सुभाष कॉलोनी वासियों के सहयोग से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें वार्ड वासियों में बड़ा उत्साह रहा जय श्री राम जय श्री राम के नारों एवम डीजे की धुन पर जमकर झूमे भक्त।
कार्यक्रम में दयालु ठाकुर, गणेश ठाकुर, संतोष शर्मा, तूफान पटेल, सोनू सेन, अनिल अहिरवार, लालू यादव, शुभम ठाकुर, नितिन खरे, तर्रू राठौर, रोहित अठया, चेतराम अहिरवार, परसू रैकवार, श्रीराम सेन, अभिषेक पटेल, भरत पटेल, पूरन ठाकुर, छत्रपाल सिंह, जागेश्वर सिंह, रोहित रेकावर, अन्नी अठया आदि लोगो का भरपूर सहयोग रहा।

