मध्य प्रदेश

सहायक सचिव संगठन ने मुख्यमंत्री से मिल जताया आभार एवं भेंट किए स्मृति चिन्ह

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विगत दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की जिसमें रोजगार सहायक सचिव के वेतनमान में बढ़ोतरी एवं सचिव भर्ती में 50% आरक्षण तथा निलंबन प्रतिक्रिया को लेकर जो घोषणा की गई थी इस घोषणा से प्रसन्न होकर कटनी जिले के समस्त पंचायत सहायक सचिव में खुशी की लहर नजर आई। कटनी जिले के रोजगार सहायक सचिव के जिलाध्यक्ष पंडित मुकेश त्रिपाठी एवं उनकी समस्त टीम के द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निज निवास में पहुंचकर स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। वही प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के निज निवास पहुंचकर भी आभार प्रकट किया साथ ही प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा का भी आभार प्रकट किया । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा से मिलाने में बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे की अहम भूमिका रही । पंचायत सहायक सचिव संगठन कटनी जिला अध्यक्ष पंडित मुकेश त्रिपाठी एवं उनकी समस्त टीम द्वारा विधायक प्रणय प्रभात पांडे का आभार प्रकट किया गया ।
इस दौरान जिला अध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी, रीठी अध्यक्ष सद्दाम खान, दीपक दुबे, सूरत पटेल, रविंद्र तिवारी, अमर बहादुर, नीरज, सुरेंद्र लाल बहादुर, सत्या दुबे आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button