मध्य प्रदेश

महज 2 साल पहले बने जैसीनगर तहसील भवन की दीवारों में आई बड़ी-बड़ी दरारें

बाथरूम के टाल्स उखड़े.. प्लास्टर उखाड़ने लगा
छत भी हुई डेमेज
निर्माण एजेंसी नहीं करा रही मेंटेनेंस कार्य

रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया

जैसीनगर । प्रदेश के राजस्व एंव परिवहन मंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र सुरखी के जैसीनगर के तहसील भवन की जो 5 करोड़ 63 लाख की लागत से बनाया गया है जिसका लोकार्पण 25 सितंबर 2020 को हुआ था लेकिन तहसील भवन बनने के कुछ दिनों बाद ही दीवारों में दरारे आ गई, छत में भी क्राक्स आ गए थे जिसके बाद ठेकेदार द्वारा मेंटेनेंस तो कराया गया लेकिन उसमें भी लीपापोती की गई छत की दरारों को सिर्फ सीमेंट से पुताई कर भर दिया गया लेकिन 2 साल बाद ही फिर भवन की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई, यहां तक कि अब बाथरूम के टाल्स भी उखड़ने लगी है कोर्ट रूम मे लगे टाल्सो के बीच में गैप आ गया है, दीवारों का कई जगह से प्लास्टर भी गिरने लगा है,आप तस्वीरे देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि ठेकेदार द्वारा किस तरह से लीपापोती कर तहसील भवन बना दिया, और जिसका परिणाम सामने है कि गारंटी पीरियड में ही भवन क्षतिग्रस्त होने लगा है।
इस संबंध में प्रभारी तहसीलदार निर्मल सिंह राठौर का कहना है कि तहसील भवन की दीवारों में क्राक्स आए है इस संबंध में पीआईयू के अधिकारियों को अवगत करा दिया है और उनसे रिपेयरिंग कराने को भी कहा गया है पीआईयू के अधिकारियों ने कहा है इस संबंध में ठेकेदार से बिल्डिंग की रिपेयरिंग करवाई जाएगी.
अब सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है कि निर्माण एजेंसी पीआईयू की देखरेख में तहसील भवन निर्माण कार्य किया गया है लेकिन राजस्व मंत्री के क्षेत्र में ही ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण किया गया तो और अधिकारियों ने निर्माण कार्य के वक्त किस तरह का निरीक्षण किया ?

Related Articles

Back to top button