मध्य प्रदेश

सड़क निर्माण का नपाध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में सड़कों के निर्माण की श्रंखला शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में आज वार्ड क्रमांक 8 की सड़क निर्माण के लिए नपाध्यक्ष संदीप लोधी, उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी सहित पार्षदगणों में अजय जैन, अजय जाट, अकरम पटेल, ओमकार यादव, लोकराज सिंह ठाकुर, बृजेश लोधी, शाकिर मंसूरी इत्यादि द्वारा भूमि पूजन कर विधिवत तीन लाख की लागत से निर्मित होने वाली सड़क के कार्य का श्रीगणेश किया गया ।इस अवसर पर वार्ड के अनेकों लोग मौजूद थे ।
नपाध्यक्ष संदीप लोधी ने बताया कि नगर के सभी 18 वार्डों में जो सड़कें क्षतिग्रस्त होकर खराब हो गई है । उनके पुनर्निर्माण के लिए कार्य योजना लागू की गई है। इसी श्रंखला में कई वार्डों में सड़कों के पुनर्निर्माण कराए जा रहे हैं ।

Related Articles

Back to top button