मध्य प्रदेश
जिला पुलिस बल की 2022-23 की वार्षिक चांदमारी का हुआ समापन
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिला पुलिस बल की वार्षिक चांदमारी प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी फायरिंग स्थल शासकीय पॉलीटेक्निक कालेज के पीछे पहाड़ी पर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह एवं रेंज अधिकारी भावना दांगी प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सुदामा प्रसाद शुक्ला उप पुलिस अधीक्षक अजाक तथा संजय सूर्यवंशी रक्षित निरीक्षक दमोह की उपस्थिति में 16 फरवरी से प्रारंभ हुई। वार्षिक चांदमारी 5 मार्च तक कराई गई। जिसमें समस्त थाना, रक्षित केन्द्र के बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस दौरान देवी सिंह ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तेंदूखेड़ा, थाना प्रभारी, समस्त अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा भी फायरिंग स्थल पर फायरिंग कर इस वर्ष की वार्षिक चांदमारी संपादित की गई।



