मध्य प्रदेश
तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार को कुचला, एक की मौत, अन्य जबलपुर रिफर
कटंगी थाना क्षेत्र का मामला
रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन। कटंगी थानांतर्गत बस स्टेंड के सामने बेकाबू ट्रक ने मोटर साइकिल सवारों को टक्कर मारकर उतारा मौत के घाट,प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 अगस्त 23 को रात लगभग 1 बजे गुड्डू प्रसाद झारिया ग्राम कोटवार ने बताया कि गांव के ही मुकेश चक्रवर्ती एवं सूरज चक्रवर्ती अपनी बाईक से मजदूरी करने कटंगी आये थे जैसे ही बस स्टेंड कटंगी पहुंचे तभी सामने की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही से ट्रक चलते हुए बाईक सवारों को टक्कर मार दिया, घटना में मुकेश चक्रवर्ती उम्र 28 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई वही दुर्घटना में घायल सूरज चक्रवर्ती को मेट्रो अस्पताल जबलपुर में भर्ती किया गया है। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।



