क्राइम
दोस्त ने ले ली जान, पत्थर से सिर कुचला, पेट्रोल डाल आग लगाई, शव गाड़ा

खरगोन। महिला से संबध में बाधक दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी प्रदीप के एक महिला से संबंध थे। दोस्त पंकज ने उसके पति को बता दिया, इसलिए हत्या की। पुलिस ने सोमवार को आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर शव बरामद किया। खरगोन एसपी धर्मराज मीणा ने बताया, पंकज किरोड़े उम्र 22 साल सनावद में पढ़ाई करता था। 17 मई को घर सिराली लौटने पर बस स्टैंड पर दोस्त प्रदीप उम्र 22 साल पहुंचा। घुमाने के बहाने भेरूखेड़ा जंगल ले गया। सिर पर पत्थर मार घायल किया, पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। अधजले शव को गाड़ दिया।



