मध्य प्रदेश

मानदेय भुगतान न मिलने से परेशान अतिथि शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मानदेय भुगतान न मिलने से परेशान अतिथि शिक्षकों ने सोमवार को ढीमरखेड़ा पहुँचकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।संघ के पदाधिकारियों की ज्ञापन देकर एक सप्ताह के भीतर मानदेय भुगतान देने की मांग की।भुगतान न होने की स्थिति पर अतिथि शिक्षक प्रदर्शन करने में बाध्य होंगे। अतिथि शिक्षक संघ ढीमरखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि साल 2022-23 में अतिथि शिक्षकों को जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल माह का मानदेय भुगतान बाकी है। मानदेय भुगतान न मिलने पर अतिथि शिक्षकों में गहरा रोष है। अतिथि शिक्षक ने कहा कि उनके सामने आर्थिक परेशानी है।उनके पास इसके अलावा अन्य जीव को उपार्जन के लिए साधन नहीं है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी, शीतल शुक्ला, साकिर खान, रणवीर ठाकुर, जितेंद्र सेन, रागनी बर्मन, मेघा विश्वकर्मा, आरती तिवारी, भूपेंद्र राजपूत, रविशंकर पटेल, अनीश उपाध्याय, आशीष त्रिपाठी, पवन दुबे, सुरेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षकों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button