मानव अधिकार आयोग का संज्ञान झोपड़ी में आग लगने से ढाई वर्षीय बालिका की मौत का मामला

रिपोर्टर: भगवत लोधी
दमोह । मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने प्रदेश के तेरह मामले में संज्ञान लिया है। आयोग के माननीय सदस्य मनोहर ममतानी ने संज्ञान लेकर संबंधित विभागाधिकारियों से समय-सीमा में जवाब मांगा है।
आयोग ने दमोह जिले के बटियागढ़ थानांतर्गत बरकाईन गांव में खेत में बनी एक झोपड़ी में आज अचानक आग लगने से उसमें सो रही ढाई वर्षीय एक मासूम बालिका की घटनास्थल पर ही मौत हो जाने के मामले में भी संज्ञान लिया है। घटना के अनुसार बटियागढ़ थाना के अंतगर्त बरकाईन गांव में हल्ले भाई लोधी झोपड़ी बनाकर रहता था। अचानक उसकी झोपड़ी में आग लग गई। जिससे झोपड़ी में रखी खाद्य सामग्री, उसकी बाईक और उसमें सो रही ढाई साल की बच्ची प्रियांशी लोधी की मौत हो गई। मामले में मप्र मानवाधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, दमोह से एक माह में जवाब मांगा है।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करे
खेत झोपड़ी के अंदर सो रही ढाई साल की मासूम आग लगने से जिंदा जली



