भारत जोड़ो यात्रा ने महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
भोपाल । राहुल गांधी जी का तिलक लगाकर पारंपरिक स्वागत किया गया और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पतोले जी ने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी को तिरंगा सौंपा।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो पद यात्रा आज सुबह मध्यप्रदेश पहुंची। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिला के ग्राम बोदरली से यात्रा का प्रवेश हुआ है। आज बोदरली गांव से ट्रांसपोर्ट नगर तक यात्रा जाएगी। पहले दिन राहुल गांधी करीब 25 किलोमीटर चलेंगे। सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश सिंह ने झंडावंदन किया। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कमलनाथ को तिरंगा सौपा। कमलनाथ ने कहा कि सबसे ज्यादा प्यार राहुल गांधी को मध्यप्रदेश में मिलेगा।
इस अवसर पर राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र को हमने A प्लस दिया है। जब हमने यात्रा शुरू की थी तो विपक्ष ने सवाल उठाया था। विपक्ष ने कहा था इतना लंबा ये नहीं चल सकते। हम चलेंगे, ये यात्रा को कोई खत्म नहीं कर सकता। देश में डर का खोफ पैदा किया जाता है। पहले डर फैलाता है बीजेपी वाले, फिर हिंसा फैलाते। हमें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। आज के हिंदुस्तान में युवाओं का सपना पूरा नहीं हो सकता।
बेरोजगारी हिंदुस्तान हम नहीं चाहते है। कुछ उद्योगपतियों के हाथ में पूरा देश चला गया है। हिंदुस्तान हमें नहीं चाहिए, ये अन्याय का हिंदुस्तान है। हमें न्याय का हिंदुस्तान चाहिए। हम तीन मुद्दों को लेकर यात्रा निकाल रहे हैं। एक डर, दूसरा बेरोजगारी और तीसरा महंगाई। राहुल गांधी ने इशारों इशारों में पीएम मोदी पर बोला हमला।हम यात्रा के दौरान सिर्फ सुनते है बोलते नहीं है। हम लोगों की तकलीफ सुनने आये हैं।




