युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया पहुंचे चंदपुरा
प्रशासन पर लगाये गम्भीर आरोप
सिलवानी। मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. विक्रांत भूरिया बुधवार को धुरेडी में तहसील के ग्राम खमरिया घटना में मृतक आदिवासी परिवारो के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। तथा प्रदेश सरकार पर आदिवासियों पर घटित घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाये।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल, नीलमणी शाह आदि उपस्थित रहे। ग्राम मुंआर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विशाल सिंह रघुवंशी निवास पर पहुंचे जहां मीडिया से बात करते हुए डाॅ. विक्रांत भूरिया ने प्रदेश सरकार पर पक्षपात, और लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाये, क्षेत्रीय विधायक के संरक्षण में पुलिस ने भेदभाव पूर्ण कार्यवाही की गई है। घटना की निष्पक्ष जांच कर निर्दोष आदिवासियों पर बनाये प्रकरणों को समाप्त किये जाये, अन्यथा उग्र आंदोलन होगा युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया का
आदिवासी कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नीलमणि शाह सेवादल जिला अध्यक्ष अविषेक रघुवंशी युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह के निवास पर साल श्रीफल देकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया इस अवसर पर आदिवासी कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नीलमणि शाह, सेवादल कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक रघुवंशी, योगेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह एडवोकेट, वीरेन्द्रसिंह पटेल, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेन्द्रसिंह, अंकित रघुवंशी, पुनीत समैया, कपिल यादव, युद्धवीर पटेल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



