धार्मिकमध्य प्रदेश
मुक्तिधाम जीर्णोद्धार के लिए नागरिकों ने उठाया बड़ा कदम
बनाई समिति अब चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा काम
ब्यूरो चीफ : विनीत माहेश्वरी
रायसेन। नगर के दशहरा मैदान पर एक निजी गार्डन में हिन्दू उत्सव समिति की बैठक आहुत की गई इस बैठक में रायसेन नगर के मुक्तिधामों जीर्णोद्धार किए जाने के लिए नगर के नागरिकों ने बढ़ा कदम उठाते हुए मुक्ति धमों के जीर्णोद्धार के लिए मुक्तिधाम जीर्णोद्धार समिति का गठन किया गया, जिसमें हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष वंटी माहेश्वरी को समिति का अध्यक्ष सर्व सम्मति से चुना गया। नगर में मुक्तिधाम जीर्णोद्धार समिति द्वारा नगर के मुक्ति धामों जीर्णोद्धार के लिए काम किया जाएगा, जिसमें समिति के गठन के दौरान अंशदान देकर नगर के गणमान्य नागरिकों ने सहयोग प्रदान किया, जिसके बाद यह समिति के अस्तित्व में आने से पहले मुक्तिधाम जीर्णोद्धार के लिए काम शुरू किया जाएगा।



